सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Video: वो पल, जब हाईजैक शिप के अंदर घुसी मार्कोज कमांडो की टीम, कैसे 21 क्रू सदस्यों को किया सुरक्षित, देखें

जहाज के अपहरण का प्रयास ऐसे समय में किया गया है जब इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती उग्रवादियों द्वारा हमले तेज किए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। Video Shows Moment Indian Navy Secured Hijacked Ship In Arabian Sea, know the details बहादूरी दिखाते हुए भारतीय नौसेना ने जहाज को छुड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया ReactionsReactionsReactions9 विस्तार भारतीय नौसेना ने बहादूरी की एक ओर मिशाल पेश की है। उसने शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे सभी 21 लोगों को बचा लिया। इन लोगों में 15 भारतीय भी शामिल हैं। जहाज पर सवार लोगों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद मरीन कमांडोज जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस पूरी घटना का नौसेना ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में कमांडो जहाज पर जाते और ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। Trending Videos ऐसे नौसेना ने जहाज को घेरा नौसेना के मार्कोस कमांडो ने बताया कि सूचना मिली थी कि जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार हैं, जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। इस पर जहाज का पता लगाने के लिए तुरंत एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और लंबी दूरी के 'प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन' को तैनात किया गया। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था। लुटेरों को दी चेतावनी कमांडो ने बताया कि जवानों ने जहाज को चारों ओर से घेर समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी। उसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और ऊपरी डेक, मशीनरी डिब्बों और रहने की जगहों पर तलाशी ली तो कोई लुटेरा वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में लग रहा कि जब उन्होंने बड़ी संख्या में जवानों को देखा तो वो डर की वजह से रात के अंधेरे में वहां से भाग निकले। फिलहाल, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है। जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है। हर कोई कर रहा तारीफ भारतीय नौसेना की बहादूरी को लेकर हर कोई बात कर रहा है। वहीं, जहाज के मालिक लीला ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी स्टीव कुंजर ने नौसेना को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जहाज पर मौजूद चालक दल की तारीफ करना चाहते हैं कि उन्होंने कठिन हालातों में होश न खोकर जिम्मेदारी से काम लिया। गौरतलब है, अपहरण का प्रयास ऐसे समय में किया गया है जब इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती उग्रवादियों द्वारा हमले तेज किए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित यूके समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) एजेंसी ने बताया कि पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित हैं। आईएनएस चेन्नई की निगरानी में उसे सोमालिया के तट से बाहर निकाला जा रहा है। इससे पहले यूकेएमटीओ से ही नौसेना को गुरुवार को सूचना मिली थी कि पोत पर पांच-छह लुटेरे सवार हो गए हैं और उसे सोमालिया की तरफ से ले जा रहे हैं। मालवाहक पोत ब्राजील के पोर्ट डू एको से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। लेकिन करीब दस दिन पहले ही लुटेरों ने अदन की खाड़ी में एमवी रुएन का अपहरण कर लिया था। समुद्री लुटेरों की फिर बढ़ी सक्रियता गुरुवार को लाल सागर में हूती विद्रोहियों के मालवाहक जहाजों हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की थी। समुद्री लुटेरों का फिर से सक्रिय होना पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय बन गया हैं। गौरतलब है कि 2017 में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में कई देशों की नौसेना के विशेष अभियान ने इन लुटेरों का लगभग सफाया कर दिया था। समुद्री लुटेरों की अब खैर नहीं- नौसेना अधिकारी भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत तैनात किए गए हैं। नौसेना अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना मुख्यालय समुद्र में अपने अभियानों पर कड़ी नजर रख रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Boeing Plane Emergency Landing: हवा में ही खुल गया विमान का दरवाजा, बाल-बाल बचे 177 लोग; बोइंग को करनी पड़ी आपात लैंडिंग

Alaska Airlines Boeing plane अलास्का एयरलाइंस का एक विमान आज हादसे का शिकार होते होते बचा। बोइंग 737-9 मैक्स विमान का एक दरवाजा हवा में ही खुल गया जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। अमेरिकी सुरक्षा बोर्ड अब बोइंग 737 मैक्स 9 की आपातकालीन लैंडिंग की जांच कर रहा है और पता लगा रहा है कि हादसा कैसे हु. Boeing Plane Emergency Landing: हवा में ही खुल गया विमान का दरवाजा, बाल-बाल बचे 177 लोग; बोइंग को करनी पड़ी आपात लैंडिंग Alaska Airlines Boeing plane अलास्का एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग। रायटर, अलास्का। Alaska Airlines Boeing Plane अलास्का एयरलाइंस का एक विमान आज हादसे का शिकार होते होते बचा। बोइंग 737-9 मैक्स विमान को आज उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया। यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि बीच का केबिन दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया जा रहा था विमान बता दें कि विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओन्टारियो के लिए जा रहा था। विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही ये...

How to Make Money Online 2024

  As we mentioned above, there are a variety of ways that you can make money online. Read on to discover 10 ways to make money online. Find freelance work Freelance work  is when you work for yourself and complete projects on a contract basis. Even if you take on a contract to work for a company, you are still self-employed when you are a freelancer. And there are plenty of freelance jobs online. In fact, there are plenty of freelance websites that list jobs. Be sure to check out Upwork. They are the world's largest freelance marketplace. Upwork offers a large volume of remote freelance jobs. You'll see listings for freelancers as web designers, project managers, writers, graphic designers, and other specialties. Over 15 million freelancers get their work from Upwork and it’s free to join. There are also over 2 million jobs for freelancers listed on Upwork. FlexJobs and SolidGigs are also excellent sites for freelancers who are looking for work. In general, you will not have t...

Bigg Boss 17 Elimination: इन तीन कंटेस्टेंट के वोटों के आधार पर अभिषेक-समर्थ में से एक होगा बेघर, इसके हक में फैसला

  Bigg Boss 17 Elimination सलमान खान के शो में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का मुद्दा बहुत बड़ा बन चुका है। बीते हफ्ते ही तीन कंटेस्टेंट इस शो से बेघर हुए हैं और अब थप्पड़ वाले इंसिडेंट के बाद बिग बॉस ने घरवालों के हाथ में अभिषेक कमार और समर्थ जुरेल की किस्मत छोड़ दी हैं। इन तीन कंटेस्टेंट ने फैसला लिया की वह किसे एलिमिनेट करेंगे। बिग बॉस 17 में समर्थ- अभिषेक में से ये होगा बेघर / फोटो- Instagram एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination:  बिग बॉस सीजन 17 में पिछले हफ्ते एक बड़ा घमासान देखने को मिला। अभिषेक कुमार जो सलमान खान के इस सीजन के सबसे अग्रेसिव कंटेस्टेंट कहे जाते हैं, उन्होंने समर्थ जुरेल की तरफ से लगातार हो रही पोकिंग के बाद उन्हें नेशनल टीवी पर सभी घरवालों के सामने ऐसा तमाचा जड़ा कि हर सदस्य हक्का-बक्का रह गया।  04 बिग बॉस 17 में हाथापाई करना घर के नियम का सबसे बड़ा उल्लंघन है, ऐसे में अभिषेक और समर्थ किसे इस लड़ाई के लिए बिग बॉस हाउस से बाहर करना चाहिए, इसका फैसला घर के तीन सदस्यों ने मिलकर लिया। इन तीन सदस्यों ने लिया एलिमिनेट करने का फैसला बिग बॉस 17 म...