सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आज भी ED दफ्तर नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम ने जांच एजेंसी को चिट्ठी लिखकर कही ये बातें

  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे। ईडी ने सीएम को तीसरी बार समन भेजा था। इससे पहले दो समन में वे जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। आखिरी बार 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। सीएम ने जांच एजेंसी को चिट्ठी लिखकर कहा कि ईडी का नोटिस गैरकानूनी है। वह उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है। अरविंद केजरीवाल से ED आज करेगी पूछताछ। जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।  जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने जांच एजेंसी को चिट्ठी लिखी है और उन्होंने नोटिस को अवैध बताया। उन्होंने लिखा-  ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हूं, लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है। उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं। Unmute Loaded :  10.96% Remaining Time  - 10:02 बता दें, ईडी ने सीएम को तीसरी बार समन भेजा था। इससे पहले दो समन में वे जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। आखिरी बार 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया ग...

Jharkhand News: रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के घर पर ईडी की छापामारी

  Ranci ED Raid झारखंड की राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक आर्किटेक्ट के घर और साथ ही रातू रोड स्थित रौशन नाम के एक व्यक्ति के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है जिन लोगों के यहां ईडी की रेड है उनमें कई झारखंड सरकार के बेहद करीबी हैं। इससे संबंधित खबर पूरे विस्‍तार के साथ अपडेट की जा रही ह  रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) झारखंड की राजधानी रांची सहित राजस्‍थान में दस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई अवैध खनन मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में चल रही है। हेमंत सोरेन के करीबियों के घर पहुंची ईडी की टीम राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक आर्किटेक्ट के घर और साथ ही रातू रोड स्थित रौशन नाम के एक व्यक्ति के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, जिन लोगों के यहां ईडी की रेड है उनमें कई झारखंड सरकार के बेहद करीबी हैं। इनमें से एक सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और हजारीबाग के डीएसपी राजेंद्र दुबे भी शामिल हैं। साहिबगंज के जिलाधिकारी राम निवास के राजस्थान स्थित आवास की भी तलाश की जा रही है। इनके अलावा, आर्किटेक्ट बिनोद कुमा...

Delhi Weather Today: बर्फीली हवाओं से कांप रहा दिल्ली-NCR, अगले सात दिन तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

  Delhi Weather Update Today दिल्ली- एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। नए साल के दूसरे दिन भी लोगों को खासी ठिठुरन का एहसास हुआ। साल के पहले दूसरे दिन भी मंगलवार सुबह से चली बर्फीली हवाओं ने घरों से बाहर निकले लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से सर्द हवाएं कपड़ों को भेदकर घुसीं। खुले में खड़ा रहना मुश्किल हो गया। Delhi Weather Today: बर्फीली हवाओं से कांप रहा दिल्ली-NCR जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Today Weather News :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राजधानी सहित एनसीआर में सीजन के सबसे ठंडे दिन शुरू होने वाले हैं। साल के पहले दूसरे दिन भी मंगलवार सुबह से चली बर्फीली हवाओं ने घरों से बाहर निकले लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से सर्द हवाएं कपड़ों को भेदकर घुसीं। खुले में खड़ा रहना मुश्किल हो गया। तापमान आठ डिग्री से कम आने वाले दिन और सर्द होंगे।अब तापमान गिरावट की ओर है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके ठंडे पड़े हैं। साथ में तेज हवाएं भी चल रही हैं। यह शीतलहर का कारण बनी हैं। अभी तक यह सामान्...

Ayodhya Ram Mandir: एमबीए के बाद की प्राइवेट कंपनी में नौकरी, पढ़ें कौन हैं रामलला की मूर्ति को आकार देने वाले योगीराज अरुण

  कर्नाटक के जानेमाने मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में लगाई जाएगी। योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति को 22 जनवरी को राम मंदिर में प्रतिष्ठा के लिए अंतिम रूप दिया गया है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले अरुण योगीराज वर्तमान में देश में सबसे अधिक मांग वाले मूर्तिकार हैं। एएनआई, नई दिल्ली।  कर्नाटक के जानेमाने मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई 'रामलला' की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में लगाई जाएगी। योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई 'रामलला' की मूर्ति को 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अंतिम रूप दिया गया है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले अरुण योगीराज वर्तमान में देश में सबसे अधिक मांग वाले मूर्तिकार हैं। कौन हैं अरुण योगीराज? शिल्पी के बेटे और 37 वर्षीय अरुण योगीराज मैसूरु महल के शिल्पकारों के परिवार से आते हैं। अरुण के पिता गायत्री और भुवनेश्वरी मंदिर के लिए...

Watch: अरबपति कारोबारी ने करोड़ों रुपये की कार छोड़कर मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, बताई ये वजह

  Latest Viral Video:   मुंबई के रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इसकी वजह उनका बिजनेस नहीं, बल्कि कुछ और है. दरअसल, अरबपति निरंजन हीरानंदानी ने हाल ही में अपनी करोड़ों रुपये की कार को छोड़कर लोकल ट्रेन में सफर कर अपने ऑफिस तक का रास्ता तय किया. उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक निरंजन की इस पहल की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. निरंजन ने मुंबई से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक शहर उल्हासनगर के लिए एक लोकल ट्रेन ली और इसी से अपने गंतव्य तक का सफर पूरा किया. वीडियो शेयर करके बताया अनुभव 73 वर्षीय निरंजन हीरानंदानी ने 29 दिसंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन लिखा था, “समय बचाते हुए और ट्रैफिक को मात देते हुए शहर की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन के एसी कोच में मुंबई से उल्हासनगर तक की यात्रा करना एक आनंददायक अनुभव था.” आम लोगों की तरह लाइन में रहे खड़े वायरल वीडियो ...

भारत में लाखों लोग आज भी हवाई सफर से वंचित! क्या है कारण? पाकिस्तान-इंडोनेशिया के मुकाबले हम कहां

  भारत में हवाई सफर पहले की तुलना आज के समय में आसान हो गया है. आज हवाई सफर के जरिए लगभग हर बड़े छोटे-बड़े शहरों तक पहुंचा जा सकता है. आजादी के बाद देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं जिसमें हवाई यात्रा भी एक है. हालांकि कुछ लोगों के लिए हवाई सफर करना एक सपने की तरह ही है, क्योंकि उनके लिए ये अभी भी महंगा सौदा है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर दिन करीब तीन हजार फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं जिनसे करीब पांच लाख यात्री हवाई सफर करते हैं. घरेलू हवाई यात्रा के मामले में अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय हवाई मामले में हमारा देश 18वें नंबर पर है. यात्रियों में संख्या में कितना उछाल भारत में जैसे जैसे नए एयरपोर्ट्स बन रहे हैं वैसे ही यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में जनवरी से मई 2023 तक एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए 6.36 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. ये आंकड़े पिछले साल की तुलना में 36.10 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल इसी अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या 4.67 करोड़ लाख रही थी. अप्रैल 2023 की तुलना में मई 2023 में यात्रियों की कु...

Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन: 31 साल बाद कर्नाटक पुलिस ने की बाबरी विध्‍वंस से जुड़ी गिरफ्तारी, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

Ram Mandir and Politics:  अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चल रही सियासी खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है. विपक्ष को निमंत्रण न भेजने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कर्नाटक में इस पर नई राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार (1 जनवरी) को आरोप लगाया कि राज्य में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 1992 में हुए बाबरी मस्जिद के विध्वंस से संबंधित पुराने मामलों को फिर से खोल रही है. यह कार्रवाई 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन से पहले जानबूझकर की जा रही है. बीजेपी ने बताया कि 31 साल पहले  राम मंदिर  आंदोलन में भाग लेने वाले हुबली के दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को लंबित मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. लगाए हिंदू कार्यकर्ताओं को परेशान करने के आरोप रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को जिन दो आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है, उनकी उम्र अब साठ साल हो चुकी है. मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 31 साल पहले अयोध्या में आंदोलन के दौरान हुए हंगामे से संबंधित मामलों को...